{"_id":"6aa83eff00f5e46cb80b0e71","slug":"demonstration-by-samuh-sakhis-in-bikapur-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-158736-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीकापुर में समूह सखियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीकापुर में समूह सखियों का प्रदर्शन
Tue, 15 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने सोमवार को मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बीकापुर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। सखियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाती हैं।
इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत के अनुरूप नहीं है। बढ़ती महंगाई में कम मानदेय में काम करना मुश्किल हो रहा है। संगठन की अध्यक्ष राजकुमारी और महामंत्री आराधना के नेतृत्व में महिलाओं ने आवाज उठाई। उन्होंने अधिकारियों से मांगों का शीघ्र समाधान कराने की अपील की। समूह सखियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। संवाद