{"_id":"6a1dc598764f77418a0338d3","slug":"demand-for-construction-of-bridges-at-several-railway-crossings-in-ayodhya-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-150863-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में कई रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में कई रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की मांग
Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या जनपद की कई रेलवे क्रॉसिंग पर अधोसंरचना विकसित करने की मांग की है। उन्होंने रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम और आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए कम ऊंचाई वाले अधोगामी पुल (एलएचएस) तथा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का अनुरोध किया है।
पूर्व सांसद ने अपने पत्र में दर्शन नगर-विल्वहरिघाट रेलखंड के बीच स्थित सरायरासी गांव के रेलवे क्रॉसिंग पर कम ऊंचाई का अधोगामी पुल बनाए जाने की मांग की है। इसके अलावा अलनाभारी-विल्वहरिघाट रेलखंड के बीच परसोली गांव तथा घाट-अलनाभारी रेलखंड के बीच दुर्गापुर परसमपुरवा क्षेत्र में भी इसी प्रकार के पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने अयोध्या कैंट-प्रयागराज रेलखंड पर स्थित मोहम्मदपुर और पूरा क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज अथवा वैकल्पिक पुल निर्माण की आवश्यकता भी बताई है, ताकि स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।