फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deliberations on the 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' at the Municipal Corporation's Special Session Today

Ayodhya News: नगर निगम के विशेष सत्र में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन

Fri, 24 Apr 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on the 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' at the Municipal Corporation's Special Session Today
अयोध्या। नगर निगम शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत चर्चा के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन करेगा। गांधी सभागार में दोपहर 12 बजे होने वाले इस सत्र में महिला पार्षद अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखेंगी। इसमें अधिनियम के प्रभाव, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपाय और भविष्य की जरूरतों पर गहन मंथन होगा।
विज्ञापन


अधिनियम के पारित न होने की स्थिति में उसके संभावित प्रभावों पर भी चर्चा होगी। महिला पार्षद अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। वे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डालेंगी। नगर निगम की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा भी होगी। भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों पर भी विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार निगम की ओर से निंदा प्रस्ताव पेश किए जाने की भी संभावना है। यह सत्र महिलाओं के सशक्तीकरण और स्थानीय शासन में उनकी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed