फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Delhi University will do research on the culture and economy of Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या की संस्कृति व अर्थव्यवस्था पर शोध करेगा दिल्ली विश्वविद्यालय

Sun, 28 Apr 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi University will do research on the culture and economy of Ayodhya
चंपत राय को सम्मानित करतीं प्राचार्या प्रो.पूनम।  - फोटो : ट्रस्ट
अयोध्या। दिल्ली विश्वविद्यालय अयोध्या की संस्कृति व अर्थव्यवस्था पर शोध करेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक टीम दो दिवसीय सांस्कृतिक शोध यात्रा पर शनिवार को अयोध्या पहुंची। टीम के सदस्यों ने रामलला सहित विभिन्न मठ-मंदिरो में दर्शन पूजन किया और अयोध्या की प्राचीनता व वर्तमान में हो रहे बदलावों को जाना। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक दृष्टि से शोध के सैद्धांतिक नियमों के आधार पर डाटा संग्रह और शोध रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो़ पूनम कुमरिया के नेतृत्व में महाविद्यालय के 40 शिक्षकों ने अयोध्या नगरी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ का अवलोकन किया। सदस्यों ने सरयू नदी की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय स्थिति का भी अध्ययन किया। प्रो़ पूनम ने बताया कि अयोध्या में काफी बदलाव हो चुका है। संसाधन बढ़े हैं, मुखड़ा बदल गया है। पुराने मंदिरों की कलाकृति, शैली का चित्र लिया है। उस पर शोध करेंगे। अयोध्या के स्थापत्य पर शोध करेंगे। किस तरह से विकास व रोजगार बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था कितनी बढ़ी है, उस पर शोध किया जाएगा। अयोध्या का विकास एक उदाहरण बनेगा। नई पीढ़ी को अयोध्या को समझना चाहिए। इसलिए एक किताब तैयार की जाएगी जो युवाओं के लिए मददगार बनेगी।
विज्ञापन

चंपत राय ने बताई अयोध्या की पौराणिकता

प्रो़ पूनम ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन रविवार को बड़ा भक्तमाल में एक कार्यक्रम भी आयाेजित किया गया जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या नगरी के संदर्भ में व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के संदर्भ में शिक्षकों के मन में उत्पन्न विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने अयोध्या की पौराणिकता की जानकारी दी। अयोध्या के बदलाव में आई चुनौतियां भी साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed