फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Degree in homeopathy, but doing treatment with allopathic method

Ayodhya News: डिग्री होम्योपैथिक की, एलोपैथिक पद्धति से कर रहे इलाज

Wed, 27 Nov 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Degree in homeopathy, but doing treatment with allopathic method
अयोध्या। दर्शननगर के पास स्थित प्राइम हॉस्पिटल में होम्योपैथिक की डिग्री लेकर एलोपैथिक पद्धति से इलाज करने के आरोप लगे हैं। इससे मरीजों के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद सीएमओ ने मामले में जांच बैठाई है।
विज्ञापन

जिले के कनकपुर निवासी शिवम गौड़ ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आशापुर दर्शननगर के पास प्राइम हॉस्पिटल संचालित है। इसके प्रबंधक डॉ. दिपांकर गुप्ता बीएचएमएस हैं। इसके बावजूद वह मरीजों का इलाज एलोपैथिक पद्धति से कर रहे हैं। जबकि इसके लिए उनके पास योग्यता नहीं है। अस्पताल में लगे उपकरण व संसाधन एलोपैथिक इलाज से संबंधित हैं।
विज्ञापन

इस तरह गलत इलाज से मरीजों के साथ अनहोनी की आशंका है। वहीं, गलत इलाज के कारण मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। अस्पताल प्रबंधक सरकारी व परिषदीय कर्मचारियों से आर्थिक लाभ लेकर चिकित्सीय अवकाश की संस्तुति भी करते हैं। जिलाधिकारी ने शिकायत पर जांच व कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देशित किया तो सीएमओ ने मामले में जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि एसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करके आख्या मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed