फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deepotsav in Ayodhya: Both Deputy CMs and many ministers will be present along with CM Yogi, Union Tourism Min

दीपोत्सव: सीएम के साथ दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्री रहेंगे मौजूद, केंद्रीय पर्यटन मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 29 Oct 2024 10:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Oct 2024 10:24 PM IST
सार

Deepotsav in Ayodhya:अयोध्या में 30 अक्तूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन सीएम, डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। 


 

विज्ञापन
Deepotsav in Ayodhya: Both Deputy CMs and many ministers will be present along with CM Yogi, Union Tourism Min
दीपोत्सव में मौजूद रहेंगे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस बार दीपोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी।

विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित हो रहे पहले दीपोत्सव में इनके अलावा भी कई अन्य विशिष्ट विभूतियां शिरकत करेंगी। इस बार विभिन्न देशों के राजनयिकों को लेकर प्रशासन ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। पिछले कई दीपोत्सव में विदेशी मेहमान भी आते रहे हैं। मेहमानाें के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ज्यादातर विभूतियां बुधवार को सुबह यहां पहुंचेंगी। मुख्य समारोह के कार्यक्रम सुबह नौ बजे रामायणकालीन झांकियों की शोभायात्रा से शुरू होकर देर रात रामकथा पार्क में रामलीला तक चलते रहेंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में मेहमानों को रात में ठहराने के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

 

प्रशासन ने  तैयारियों को दिया फाइनल टच

Deepotsav in Ayodhya: Both Deputy CMs and many ministers will be present along with CM Yogi, Union Tourism Min
दीपोत्सव - फोटो : amar ujala

प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के समन्वय से दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को फाइनल टच दिया। सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर वहां पर प्रभावी की गई व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट मेहमानों के एक से दूसरे स्थान पर आवागमन का रिहर्सल भी किया गया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार और डीएम चंद्र विजय सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। राम की पैड़ी और रामकथा पार्क में दीपोत्सव व श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान संत-महंतों और विशिष्टजनों के बैठने की व्यवस्था को देखा। 1100 अर्चकों की ओर से की जाने वाली सरयू महाआरती और ग्रीन आतिशबाजी के स्थल की व्यवस्थाओं को परखा। रामकथा पार्क से राम की पैड़ी और फिर यहां से रामकथा पार्क तक संत-महंतों को लाने व ले जाने का रिहर्सल किया।

महापौर की पुस्तक का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
रामकथा पार्क में दीपोत्सव के दौरान होने वाले श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पुस्तक ह्रदय में राम का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम शाम चार बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन अनामिका प्रकाशन परिवार की ओर से राजलक्ष्मी त्रिपाठी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed