फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deepotsav 2024: CM Yogi said those who become barrier in path of Sanatan will also be eliminated like mafia

Ayodhya Deepotsav 2024: रामनगरी से निशाने पर विपक्ष, सीएम योगी बोले- माफिया की तर्ज पर करेंगे इनका भी इलाज

Wed, 30 Oct 2024 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव में सीएम ने कहा कि अयोध्या की तरह काशी व मथुरा का भी इंतजार खत्म होगा। माफिया की तर्ज पर सनातन की राह में बैरियर बनने वालों का भी खात्मा करेंगे। बार-बार मां सीता की अग्नि परीक्षा नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Deepotsav 2024: CM Yogi said those who become barrier in path of Sanatan will also be eliminated like mafia
वर्ल्ड रिकार्ड के प्रमाण पत्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकसित भारत बनने से पहले अयोध्या की तरह काशी और मथुरा का भी इंतजार खत्म होगा। 
विज्ञापन


जैसे अयोध्या में हर तरफ जय श्रीराम गूंज रहा, वैसे ही वहां भी हर-हर महादेव और जय श्रीकृष्ण का उद्घोष सुनाई देगा। उन्होंने कहा कि अब रामनगरी की बारी है, खुद को साबित करने की, मां सीता की अग्नि परीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए। यूपी में माफिया की तर्ज पर सनातन की राह में बैरियर बनने वालों का भी खात्मा किया जाएगा।
विज्ञापन

 

श्रीराम राज्याभिषेक समारोह को किया संबोधित

सीएम योगी बुधवार को रामकथा पार्क में आठवें दीपोत्सव के मौके पर श्रीराम राज्याभिषेक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और इसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ शुरुआत है। मंजिल तक पहुंचना अभी बाकी है। 

यह भी पढ़ेंः- अयोध्या में दीपोत्सव: वनवास के बाद अयोध्या पहुंचे राजा राम, 25 लाख दिये जलाकर किया गया स्वागत, तस्वीरें
 

संघर्ष करें, सफलता जरूर मिलेगी-सीएम

कहा कि जिस तरह वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है, वैसे ही काशी और मथुरा में बदलाव आना भी तय है। पहले जब मैं यहां आता था तो एक ही स्वर गूंजता था, योगी जी मंदिर का निर्माण कब करोगे, अब जवाब सामने है। रामलला अपनी जन्मभूमि में विराजित हो गए हैं। इससे यह संदेश मिलता है कि पथ से विचलित न हों, संघर्ष करें, सफलता जरूर मिलेगी।
 
विज्ञापन

विपक्ष पर बोला हमला

योगी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम को उपेक्षित किया। उनके अस्तित्व पर प्रश्न खड़े किए, उनका मकसद सनातन धर्म की विरासत को मिटाना था। रामभक्तों के खून से सरयू को लाल करने वाले ऐसे लोगों के कारनामों को देश ही नहीं दुनिया ने भी देखा है। ये लोग सनातन की बुलंदी की राह में हमेशा रोड़े अटकाते रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- दीपोत्सव: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज, एकसाथ जले 25 लाख 12 हजार 585 दीप

आतंकवाद और नक्सलवाद को देना चाहते बढ़ावा

कहा कि इनका भी इलाज उसी तरह किया जाएगा, जैसे प्रदेश को माफिया से मुक्त किया गया है। सनातन ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सभी को गले लगाया। फिर भी सेकुलरिज्म के नाम पर राजनीति करने वाले सनातन को बदनाम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ये लोग आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देना चाहते हैं। आने वाले समय में इनका नामोनिशान मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed