फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deathbed statement gives brother-in-law life imprisonment

Ayodhya News: मृत्यु पूर्व बयान से जेठ को आजीवन कारावास

Fri, 13 Mar 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Deathbed statement gives brother-in-law life imprisonment
अयोध्या। मृतक भाई की पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के मामले में दोषी जेठ राजेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन




अभियोजन के अनुसार, यह घटना थाना कैंट क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा सहादतगंज में दो अक्टूबर 2016 को हुई थी। विधवा अनीता के नाम से कॉलोनी पास हुई थी। मृतक अनीता अपने पति द्वारा खरीदी गई जमीन पर लोहिया आवास कॉलोनी बनवा रही थी। उसके जेठ राजेंद्र, राजकुमार उर्फ पप्पू बाबा और राजकुमार के लड़के शेरू ने इसका विरोध किया था। घटना वाले दिन राजेंद्र ने अनीता पर केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु से पहले तत्कालीन नायब तहसीलदार विनीत कुमार ने अनीता का बयान दर्ज किया था। यह बयान इस मामले में अहम सबूत बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed