फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dabhasemar Stadium wins hockey match

Ayodhya News: हॉकी में डाभासेमर स्टेडियम विजेता, खेल दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

Sat, 29 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 29 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dabhasemar Stadium wins hockey match
अयोध्या। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह रहीं।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में डाभासेमर स्टेडियम विजेता और नवोदय विद्यालय की टीम उप विजेता रहीं। बैडमिंटन के अंडर-11 बालक वर्ग में अविराज सिंह ने स्वर्ण, शौर्य सिंह ने रजत और अरुषवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग में विकास प्रजापति विजेता रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में निष्ठा वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला युगल में लासमी-अंशिका सिंह की जोड़ी विजेता रही, जबकि पुरुष युगल में आयुष मिश्रा-अभिनव गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष एकल में आयुष शर्मा विजेता रहे। जूडो प्रतियोगिता में बालिका 25 किग्रा में रूही, बालिका 50-51 किग्रा में पूजा राज, 40 किग्रा में सिमरन और 48 किग्रा में तक्षशिला ने विजेता का खिताब हासिल किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed