फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CUET organized without security arrangements

Ayodhya News: प्रशासन ने खड़े किए हाथ, बिना सुरक्षा हुई सीयूईटी

Fri, 17 May 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
CUET organized without security arrangements
अयोध्या। प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चल रहा है। आए दिन हजारों अभ्यर्थी अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं लेकिन प्रशासन इन परीक्षाओं में किसी भी तरह का कोई सहयोग नहीं कर रहा है। केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी शिक्षकों के भरोसे छोड़ रखी गई है।
विज्ञापन



बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग आठ केंद्रों पर सीयूईटी की परीक्षा कराई गई। दो दिनों में करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बिन्नी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले शहर के उदया पब्लिक स्कूल, अवध इंटरनेशनल स्कूल, एमआईएस पब्लिक स्कूल, भवदीय पब्लिक स्कूल केंद्रों, टाइनी टॉट्स स्कूल, महाराजा इंटर कॉलेज, इन्नोवेटिव माइंड्स स्कूल, लश्करे प्रिप्रेटरी स्कूल और बीकापुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। इसके बाद से वह लगातार जिला प्रशासन से संपर्क कर व्यवस्थाओं की मांग करती रहीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से भी केंद्रों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। परीक्षा से एक दिन पहले तक अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। वीआईपी मूवमेंट और चुनाव की व्यवस्था का हवाला देकर प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए। आखिर में परीक्षा के लिए शिक्षकों ने मोर्चा संभाला। वहीं परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को बीकापुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज केंद्र पर अभ्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बवाल भी हो गया। मामले में केंद्र प्रभारियों को पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed