{"_id":"672bb9c74d7cf6568e098014","slug":"ct-scan-film-not-available-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-120741-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नहीं मिल रही सीटी स्कैन की फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नहीं मिल रही सीटी स्कैन की फिल्म
Thu, 07 Nov 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मोबाइल में सीटी स्कैन की फिल्म दिखाता युवक।-संवाद
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में स्थापित सीटी स्कैन मशीन का खराब प्रिंटर 20 दिन में भी नहीं बन सका। इससे मरीजों को सीटी स्कैन की फिल्म नहीं मिल पा रही है। जिद करने पर मरीजों को मोबाइल से फोटो खींचकर फिल्म दी जा रही है। इस वजह से डॉक्टरों को भी इलाज करने में परेशानी हो रही है।
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच के लिए दो मशीनें स्थापित हैं। नई मशीन में सब प्रकार की जांचें किन्हीं कारणों से नहीं हो पा रही हैं जबकि पहले से स्थापित मशीन का प्रिंटर 17 अक्तूबर को खराब हो गया है। छोटे प्रिंटर से इसकी रिपोर्ट तो निर्धारित अवधि में दे दी जाती है लेकिन फिल्म नहीं मिल पा रही है।
फिल्म न मिल पाने से दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अवस्थीपुर निवासी अनुराग ने बताया कि उनके मरीज अजय कुमार का चोट लगने के कारण सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टर ने फिल्म मांगी तो जांच करने वालों ने मोबाइल से फोटो खींचकर दे दी।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य तमाम मरीज मोबाइल में जांच की फिल्म कैद किए इधर-उधर घूमते दिखे। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रिंटर की खराबी की सूचना मिलते ही ऑर्डर कर दिया गया है। शीघ्र ही सुविधा बहाल होगी।