फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crores of devotees became witness to Surya Tilak

Ayodhya News: सूर्य तिलक के साक्षी बने करोड़ों भक्त

Sun, 06 Apr 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 06 Apr 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Crores of devotees became witness to Surya Tilak
अयोध्या। रामलला के सूर्य तिलक व श्रीराम जन्मोत्सव के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई थी। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु जन्मोत्सव व सूर्य तिलक के साक्षी बने। रामलला के दरबार से दूरदर्शन ने सुबह 11 से लेकर दोपहर 12:30 तक लाइव प्रसारण किया। जिला प्रशासन की ओर से 150 स्थानों पर एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन का दावा है विभिन्न सोशल प्लेटफार्मों से करोड़ों ने लोगों ने विभिन्न माध्यमों से श्रीराम जन्मोत्सव की भव्यता देखी है।
विज्ञापन

जो रामलला के दरबार तक नहीं पहुंच पाए, वे अपने स्थानों से अपने आराध्य के जन्मोत्सव की भव्यता देखकर भावविभोर दिखे। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास भी राम जन्मभूमि नहीं पहुंच सके। उन्होंने दूरदर्शन पर जन्मोत्सव का सजीव प्रसारण देखा। कहा कि रामलला के साथ करोड़ों रामभक्तों ने बहुत दर्द सहा है। युगों बाद एक बार फिर भगवान भास्कर ने राम जन्मोत्सव पर रामलला का अभिषेक किया है। आचार्य शिवेंद्र भी दूरदर्शन पर जन्मोत्सव के लाइव प्रसारण के साक्षी बने। कहा कि रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत क्षण को मोबाइल में कैद किया है। मन कह रहा है कि इस सुबह की कोई शाम न हो। राजीव त्रिपाठी बोेले कि पूरे परिवार के साथ रामलला के सूर्य तिलक का दर्शन किया है। कभी रामलला टेट में थे आज भव्य महल में उनका जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, हम सब साक्षी बनकर निहाल हैं।
विज्ञापन

दूरदर्शन पर सूर्य तिलक, अभिषेक व आरती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही थी। दूरदर्शन पर 2.35 लाख श्रद्धालु रामलला के सूर्य तिलक के साक्षी बने। वहीं रामलला की सुबह की शृंगार व मंगला आरती का दर्शन दूरदर्शन पर रोज की अपेक्षा छह गुना भक्तों ने किया। रोजाना जहां आठ से 10 हजार श्रद्धालु आरती देखते थे वहीं जन्मोत्सव पर 71 हजार रामभक्तों ने घर बैठे आरती का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed