{"_id":"6af612781c67866151055637","slug":"counseling-for-310-teachers-on-the-26th-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162855-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 310 शिक्षकों की काउंसिलिंग 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 310 शिक्षकों की काउंसिलिंग 26 को
Fri, 13 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों में दस साल से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 26 नवंबर को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग होगी। जिले में प्रधानाध्यापक के कुल 346 पद रिक्त हैं। इनमें 310 पदों के सापेक्ष पात्र शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी।
वर्ष 2016 के बाद से पदोन्नति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। अब विभाग ने वरिष्ठता और निर्धारित पात्रता के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक शामिल हैं।
काउंसिलिंग में शिक्षकों के शैक्षिक और सेवा संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठता और पदोन्नति के लिए निर्धारित पात्रता का मिलान होगा। शिक्षकों को वरिष्ठता क्रम में विद्यालयों का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में कई विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के सहारे कामकाज संचालित हो रहा है। इसके बाद करीब 800 प्राइमरी सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अगले चरण में शुरू होगी।
विज्ञापन
विद्यालय आवंटन में दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता
काउंसिलिंग में विद्यालयों के विकल्प चुनने के लिए पहले दिव्यांग महिला और फिर दिव्यांग पुरुष शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर अवसर मिलेगा। इसके बाद अन्य महिला और पुरुष शिक्षकों की बारी आएगी। समान वरिष्ठता होने पर पहली नियुक्ति की तारीख, आयु और अन्य सेवा संबंधी मानकों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। रिक्त पदों के अनुसार शिक्षक अपनी पसंद के विद्यालय का विकल्प दे सकेंगे।
पात्रता और वरिष्ठता के आधार पर होगी प्रक्रिया
प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित 346 रिक्त पदों के सापेक्ष 310 पात्र शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। अभिलेखों का सत्यापन और वरिष्ठता के आधार पर विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
- लालचंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी