फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona knocks in Ayodhya Four people tested positive Health department increases vigilance

Ayodhya News: रामनगरी में कोरोना ने दी दस्तक... चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Thu, 12 Jun 2025 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 08:33 PM IST
सार

रामनगरी अयोध्या में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। यहां चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Corona knocks in Ayodhya Four people tested positive Health department increases vigilance
कोविड टेस्ट - फोटो : Freepik.com

विस्तार

यूपी के अयोध्या में करीब सालभर की राहत के बाद कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। गुरुवार को जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीज केजीएमयू लखनऊ में भर्ती हैं। जबकि, रामजन्मभूमि परिसर और जिला महिला अस्पताल में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। आमजन से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई और केरल सहित देश के अन्य प्रदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अयोध्या में सामने आए ये केस एक गंभीर चेतावनी हैं। दो दिन पूर्व से जिले में कोरोना की एंटीजन जांच शुरू हुई है। इसमें जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे मूलरूप से अंबेडकर नगर की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather: भीषण गर्मी में उबल रहा प्रदेश... 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी; जानें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल कॉलोनी में ही निवास करती हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। संपर्क में आए अन्य स्टाफ की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी दिन रामजन्मभूमि परिसर में मजदूरी कर रहे देवरिया निवासी एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 

संपर्कों की तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग

दोनों स्थानीय मरीजों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। लेकिन, लक्षण दिखने पर उनकी जांच कराई गई थी। वहीं तारुन और मिल्कीपुर क्षेत्र के दो मरीज इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू गए थे। वहां रुटीन जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें वहीं भर्ती कर लिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के संपर्कों की तलाश में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed