फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Consumers left scrambling for gas due to the lack of home delivery

Ayodhya News: होम डिलीवरी न होने से गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता

Thu, 16 Apr 2026 07:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Consumers left scrambling for gas due to the lack of home delivery
अमानीगंज। क्षेत्र में संचालित सिंह गैस एजेंसी के उपभोक्ता महीनों से गैस के लिए भटक रहे हैं। सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज मिले महीनों बीतने के बाद भी उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काटने को विवश हैं। यहां पर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न देकर एजेंसी से ही वितरण किया जाता है जिससे उपभोक्ताओं की भीड़ जमा होती है और आए दिन धक्का मुक्की होती रहती है।
विज्ञापन


घटौली निवासी 75 वर्षीय उपभोक्ता पन्नालाल पांडेय ने 14 मार्च को सिलिंडर बुक किया था, 19 मार्च को डिलीवरी का मैसेज भी आ गया। फिर भी एक सप्ताह तक गैस न मिलने पर उन्होंने आपूर्ति विभाग को आईजीआरएस कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत अब तक लंबित है और वृद्ध उपभोक्ता लकड़ी पर किसी तरह भोजन बनाने को मजबूर हैं। बता दें कि घर में बुजुर्ग दंपति के अलावा कोई और सदस्य नहीं है जिससे गैस की किल्लत बुढ़ापे में उन्हें भारी पड़ रही है। इसी एजेंसी के उपभोक्ता राम रूप ने बताया कि उन्होंने मार्च में गैस बुक किया था। सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया, लेकिन आज तक गैस नहीं मिली। कोटिया की प्रभावती सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल को बुकिंग की थी, डिलीवरी का मैसेज आ गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed