फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction of three entry gates will be completed by October

Ayodhya News: अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा तीन प्रवेश द्वारों का निर्माण

Mon, 23 Feb 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Construction of three entry gates will be completed by October
23- तेजी से आकार ले रहा लक्ष्मण द्वार - संवाद
अयोध्या। रामनगरी की सीमा में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचने का आभास हो जाएगा। शहर से जुड़ने वाले छह प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार और यात्री सुविधा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इनमें से लक्ष्मण, हनुमान और सुग्रीव मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है, जो अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं तीन अन्य मार्गों पर श्रीराम, भरत और गरुड़ द्वार के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

अयोध्या को एक विश्वस्तरीय धार्मिक केंद्र बनाने के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से छह भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। यह द्वार प्रमुख राजमार्गों श्रीराम (लखनऊ), हनुमान (गोरखपुर), भरत (प्रयागराज), लक्ष्मण (गोंडा), गरुड़ (रायबरेली) और जटायु (अंबेडकरनगर) मार्ग पर स्थित हैं। इन द्वारों पर पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इन प्रवेश द्वारों के साथ यात्रियों के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। जिन तीन मार्गों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाना है, उसकी बाधा दूर करने के लिए शासन ने प्रबुद्ध वर्ग के विशेषज्ञों की सामाजिक अध्ययन समिति गठित की है। सभी प्रवेश द्वारों की डिजाइन एक जैसी होगी।
विज्ञापन

पिंक सॉलिड स्टोन से सजेगा प्रवेश द्वार
राम की नगरी अब भक्तों के लिए और अधिक आकर्षक बन रही है। राम मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत करने के लिए अयोध्या-गोंडा मार्ग पर देईपुर के पास लक्ष्मण द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है। द्वार की चौड़ाई 40 मीटर होगी। द्वार को पिंक सॉलिड स्टोन से सजाया जाएगा, जो इसे राजसी एवं आकर्षक बनाएगा। पिंक स्टोन का उपयोग न केवल सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि यह स्थानीय शिल्प कौशल को भी प्रदर्शित करेगा और अयोध्या की प्राचीन वास्तुकला से प्रेरित होगा। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में परियोजना का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अक्टूबर तक पूरा लक्ष्मण द्वार तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed