{"_id":"680fad6717b93ef2840b66e8","slug":"construction-of-five-drains-up-to-saryu-river-will-be-completed-this-year-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1178523-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू नदी तक पांच नालाें का निर्माण इसी साल हो जाएगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू नदी तक पांच नालाें का निर्माण इसी साल हो जाएगा पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से काफी हद तक अब निजात मिल जाएगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से सरयू नदी तक पांच नालों का निर्माण कराया जा रहा है। सभी नालों का निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा होना है। इन नालों के निर्माण से नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
इनमें तेलही नाले की लंबाई 4123 मीटर है। यह पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से मणि पर्वत होते हुए हाईवे पर रामायण होटल तक बनाया जा रहा है। दूसरे जालपा नाला की लंबाई 2150 मीटर है। यह चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी से सरयू किनारे राजघाट तक बन रहा है। तीसरा फतेहगंज नाला दो चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण की लंबाई 1390 मीटर है, जो फतेहगंज सब्जी मंडी से निकलकर पंचकोसी परिक्रमा के पठान टोलिया तक बन रहा है। दूसरे चरण की लंबाई 1610 मीटर है, जो साहबगंज से पठान टोलिया तक बनाया जा रहा है।
पांचवें अवध विहार नाला की लंबाई 5100 मीटर है। यह अवध विहार कॉलोनी, खोजनपुर से गद्दोपुर, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए बनवीरपुर में हाईवे पार करते हुए मांझाकला से सरयू नदी तक बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बारिश की तैयारियों के क्रम में सोमवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थलों पर बनवाए जा रहे इन नालों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
जलवानपुरा में जल निकासी की समस्या से समाधान के लिए पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। यह 20 मई तक बन कर तैयार हो जाएगा। इससे जलवानपुरा के निवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नालों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता व मानक पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, एडीए के अधिशासी अभियंता आलोक सिंह, सहायक अभियंता संजीव यादव व राजपति यादव सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।