फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress will launch a mass movement against the changes in the MNREGA scheme

Ayodhya News: मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में कांग्रेस करेगी जन आंदोलन

Mon, 12 Jan 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Jan 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Congress will launch a mass movement against the changes in the MNREGA scheme
02-प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद निर्मल खत्री।-संवाद
अयोध्या। कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस क्लब में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि हम इस चुनावी वर्ष में अगले 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में कांग्रेस व्यापक स्तर पर जन आंदोलन चलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

निर्मल खत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है। मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने का कुचक्र रच रही है। एसआईआर के जरिये हमारे वोटों को काटने की साजिश कर रही है। हम भाजपा के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में अगले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण कार्यों का अंजाम देगी। इन कार्य योजनाओं में सबसे पहले कांग्रेस पार्टी संविधान संवाद पंचायत का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप कर जायज मतदाताओं के कटे नाम जुड़वाए जाएंगे। छूटे हुए मतदाता शामिल कराए जाएंगे। नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। पूर्व सांसद ने बताया कि इसी वर्ष पंचायत चुनाव होने हैं। जिले में कांग्रेस मजबूत प्रत्याशियों को लड़ाने का प्रयास करेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, उमेश उपाध्याय, रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र फास्टर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed