{"_id":"6a075745a0f8c5d3f40e7812","slug":"congress-termed-the-hike-in-diesel-petrol-and-cng-prices-a-burden-on-the-public-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-149558-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कांग्रेस ने डीजल, पेट्रोल, सीएनजी मूल्य वृद्धि को जनता पर बोझ बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कांग्रेस ने डीजल, पेट्रोल, सीएनजी मूल्य वृद्धि को जनता पर बोझ बताया
Fri, 15 May 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 15 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार की ओर से डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों में की गई बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देश की जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि महंगाई से बेहाल जनता पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेंगी। सिंह ने राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने चुनाव के बाद दाम बढ़ने की भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने कहा कि यह भविष्यवाणी आज सच साबित हो रही है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने भी मूल्य वृद्धि की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनहितकारी फैसले लेने में विफल रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई से जनता को और तबाह कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने लोगों से डीजल-पेट्रोल का कम इस्तेमाल करने को कहा था। (संवाद)