{"_id":"6a25a9bd5b4742ce5703e5d5","slug":"complete-work-before-the-monsoon-ramchandra-yadav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-151299-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले पूरा करें काम : रामचंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले पूरा करें काम : रामचंद्र यादव
Sun, 07 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को नैपुरा पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु से पहले सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए।
विधायक ने पंपिंग स्टेशन की कार्यक्षमता और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात में किसानों की फसलों को जलभराव से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक ने अधिकारियों से क्षेत्रवासियों को असुविधा से बचाने के लिए समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान, विधायक ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से जनहित के सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।