फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Colourful fish will increase the income of farmers

Ayodhya News: किसानों की आय बढ़ाएंगी रंगीन मछलियां

Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Colourful fish will increase the income of farmers
फोटो 14-कृषि राज्यमंत्री औलख ने विश्वविद्यालय का किया भ्रमण- संवाद
कुमारगंज। प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि नवाचारों, विकास कार्यों और वैज्ञानिक प्रयोगों का निरीक्षण किया। कहा कि आने वाले समय में रंगीन मछलियां किसानों की आय बढ़ाने में वरदान साबित होंगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री औलख कृषि विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के साथ सबसे पहले मात्स्यिकी प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने मत्स्य पालन, सघन मछली पालन यूनिट और मखाना की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वयं मछलियों को दाना खिलाया और रंगीन मछलियों के बीज उत्पादन को देखा। औलख ने कहा कि आने वाले समय में रंगीन मछलियां किसानों की आय बढ़ाने में वरदान साबित होंगी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय में हो रही फसलों की बोआई का भी बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री ने दलहनी फसलों जैसे अरहर, चना, मसूर, मटर और राजमा का अवलोकन किया। उन्होंने चने पर लगने वाले रोग को दूर करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने नरेंद्र अरहर-2 प्रजाति की जमकर सराहना की। किसानों को इस प्रजाति का अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। औलख ने कहा कि किसानों की समृद्धि, आत्मनिर्भर कृषि और तकनीक आधारित खेती के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस भ्रमण के दौरान कृषि अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. रामबटुक सिंह और मात्स्यिकी अधिष्ठाता डॉ. सी.पी. सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed