{"_id":"67462403ee5c5202ad0a8af8","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-the-ramayan-fair-on-december-5-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-121532-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांच दिसंबर को रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांच दिसंबर को रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
Wed, 27 Nov 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन पांच दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। रामायण मेला पांच से आठ दिसंबर तक रामकथा पार्क में आयोजित होगा। इस उत्सव में सरयू तट पर चार दिनों तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रसधारा प्रवाहित होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने जा रहे पहले रामायण मेले को भव्य बनाने की तैयारी है।
पिछले दिनों ही रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें मेले के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। सीएम ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय रामायण मेले का पांच दिसंबर की दोपहर तीन बजे उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार रामायण मेले में कई नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं जो उत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे।
मेले के प्रवचन सत्र को नया आयाम देने की जिम्मेदारी जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य को सौंपी गई है। आशीष ने बताया कि अलग-अलग सत्र में अलग-अलग कथा व्यास रामकथा की महिमा सुनाएंगे इसकी सूची रामदिनेशाचार्य तैयार कर रहे हैं। जबकि संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में राम विवाह के उत्सव को भी शामिल किया गया है।