फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi Adityanath's two-day visit to Ayodhya

UP: लोकसभा चुनाव के बाद आज पहली बार अयोध्या आएंगे CM, दर्शन-पूजन और करेंगे समीक्षा बैठक; जानें पूरा कार्यक्रम

Tue, 06 Aug 2024 01:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Aug 2024 01:37 AM IST
सार

सीएम योगी राजकीय हेलीकॉप्टर से मंगलवार को दोपहर चार बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगे। 4.10 बजे हनुमंत लला के दर्शन करेंगे। यहां से निकलकर 4.30 बजे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath's two-day visit to Ayodhya
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अयोध्या आएंगे। सीएम योगी लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद पहली बार आ रहे हैं। चुनाव के नतीजे चार जून को आए थे। इस तरह दो महीने बाद उनका यहां पर आगमन हो रहा है। जिला प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी राजकीय हेलीकॉप्टर से मंगलवार को दोपहर चार बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगे। 4.10 बजे हनुमंत लला के दर्शन करेंगे। यहां से निकलकर 4.30 बजे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद शाम 5.15 बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां पर शाम 6.45 बजे तक जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी शाम 6.50 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 7.30 से आठ बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। रात 8.30 से नौ बजे तक सरयू अतिथि गृह में संतों के साथ बैठक करने के बाद यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अगस्त को सुबह 10 बजे सरयू अतिथि गृह से रवाना होकर रामकथा पार्क के पास राम मंदिर आंदोलन के महानायक परमहंस रामचंद्र दास के समाधि स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुबह 10.30 बजे दिगंबर अखाड़े में परमहंस की मूर्ति का अनावरण कर भंडारे में शामिल होंगे। सुबह 11.15 बजे दिगंबर अखाड़ा से रवाना होकर रामकथा पार्क आएंगे। यहां से 11.30 बजे हेलीकाॅप्टर से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed