फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Andhra CM Chandrababu Naidu in Ayodhya Offered Prayers at Ram Mandir Photos Video News in Hindi

Ayodhya: रामनगरी पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, राममंदिर में किया दर्शन-पूजन; सप्त ऋषि मंदिर में भी टेका माथा

Sun, 28 Dec 2025 02:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 02:46 PM IST
सार

CM Chandrababu Naidu Ram Mandir Darshan : सीएम चंद्रबाबू नायडू रामनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने राममंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही सप्त ऋषि मंदिर में भी माथा टेका। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Andhra CM Chandrababu Naidu in Ayodhya Offered Prayers at Ram Mandir Photos Video News in Hindi
चंद्रबाबू नायडू ने राममंदिर में किया दर्शन-पूजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रामनगरी अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनका स्वागत किया। यहां से वह राम मंदिर के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन किया। राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी सहभागी बने। इसके साथ ही सप्त ऋषि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर चंद्रबाबू नायडू यज्ञशाला में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर हो रहे अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान वैदिक आचार्यों ने विभिन्न अनुष्ठान कराए। 
विज्ञापन

 

Andhra CM Chandrababu Naidu in Ayodhya Offered Prayers at Ram Mandir Photos Video News in Hindi
राम मंदिर की भव्यता देख अभिभूत हो गए मुख्यमंत्री नायडू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीरामलला और राम दरबार के दर्शन करने के साथ उन्होंने जन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर संपूर्ण निर्माण को उत्सुकता से निहारा। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर के निर्माण कार्यों की विशेषता के बारे में बताया। राम मंदिर परिसर की भव्यता को देखकर मुख्यमंत्री नायडू अभिभूत हो गए। 


 

Andhra CM Chandrababu Naidu in Ayodhya Offered Prayers at Ram Mandir Photos Video News in Hindi
चंद्रबाबू नायडू ने यज्ञशाला में हो रहे अनुष्ठान में भाग लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस दौरान प्रदेश की योगी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Andhra CM Chandrababu Naidu in Ayodhya Offered Prayers at Ram Mandir Photos Video News in Hindi
चंद्रबाबू नायडू ने यज्ञशाला में हो रहे अनुष्ठान में भाग लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क है। मैं उन सभी लोगों की तारीफ करता हूं, जिन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को बनाने में मदद की। यह भारत के लिए एक आध्यात्मिक हब होगा। अयोध्या मंदिर आध्यात्मिक महत्व बढ़ाने में बहुत जरूरी रोल निभाने वाला है। मुझे अच्छे दर्शन हुए। मैं यूपी सरकार को धन्यवाद देता हूं। 

उन्होंने आगे कहा कि यूपी बहुत अच्छा कर रहा है। यदि यूपी और बिहार डेवलप होते हैं, तभी हम 'विकसित भारत 2047' हासिल कर सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। अगले दो साल में यह मंदिर दूसरे मंदिरों के लिए बेंचमार्क होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed