{"_id":"6a19ceaae4f45e077502cf33","slug":"clothing-showroom-reduced-to-ashes-by-fire-two-lakhs-in-cash-also-burnt-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-150561-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आग से कपड़े का शोरूम राख, दो लाख नकदी भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आग से कपड़े का शोरूम राख, दो लाख नकदी भी जली
Fri, 29 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 29 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
राख में तब्दील हुए कपड़े।
बीकापुर/ खजुरहट। क्षेत्र के चौरे बाजार में शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग कुछ ही देर में भयावह हो गई। जब तक दमकल गाड़ियां काबू पातीं तब तक नीचे स्थित किराने की दुकान भी जद में आ गई। अंदर फंसी तीन महिलाओं और अन्य लोगों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह पीछे के रास्ते से बाहर निकाला। आग इतनी भीषण थी कि दो लाख रुपये नकद तक दुकान से नहीं निकाले जा सके और जलकर राख हो गए। आग की जद में एक किराने की दुकान भी आई।
आग लगने से रामदेव बृजेश कुमार के कपड़े के शोरूम में करीब 60-70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शोरूम संचालक मनीष अग्रहरी ने बताया कि दो लाख रुपये नकद भी जलकर राख हो गए। यह राशि कपड़ा व्यापारियों को देने के लिए रखी गई थी। नीचे तल पर स्थित किराने की दुकान में भी आग फैलने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के दौरान अंदर फंसी तीन महिलाओं समेत कई लोगों को पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से यह बचाव कार्य संभव हो सका।
सात लोग आंशिक तौर पर झुलसकर जख्मी
आग बुझाने के प्रयास में तीन से चार ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गए। इनमें मनी सिंह, शंकर शर्मा, गौरव अग्रहरी, रोशन अग्रहरी, प्रशांत, अमित कसौंधन और सिकंदर शामिल हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मी सिकंदर भी झुलसे हैं। आग की सूचना मिलते ही कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बीकापुर एसडीएम श्रेया ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है। विद्युत विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खाली होने लगीं दुकानें, अफरा तफरी का माहौल
आग के विकराल रूप को देखते ही चौरे बाजार में हलचल और अफरा तफरी का माहौल रहा। शोरूम के बाद किराना दुकान में आग के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं। बगल की कुछ दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनकी रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।