{"_id":"6ad3b6055c4cd051f105f58a","slug":"clashes-between-police-and-traders-during-encroachment-removal-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161245-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और व्यापारियों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और व्यापारियों में नोकझोंक
Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के मद्देनजर शनिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान छोटी देवकाली के पास पुलिस और व्यापारियों में नोकझोंक हो गई। आरोप है कि लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी राजकुमार यादव ने दुकानदार शिवम को पीट दिया और कोतवाली ले गए।
दोपहर करीब दो बजे टेढ़ी बाजार से लता चौक तक नगर निगम का प्रवर्तन दल पुलिस के सहयोग से फुटपाथ व रेलिंग से अतिक्रमण हटवा रहा था। सामान खुद हटाने का अनुरोध करने पर विवाद हुआ। सूचना पर सैकड़ों व्यापारी जुटे और विरोध किया।
कोतवाल पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाया। उन्होंने बताया कि कहासुनी का मामला दोनों पक्षों की सहमति से सुलझा लिया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि देवकाली मंदिर के पास अभियान का विरोध हुआ। रविवार को नगर निगम, पुलिस और व्यापारियों की बैठक होगी, जिसमें अभियान में सहयोग पर चर्चा की जाएगी।