फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clash Erupts During Dance Performance; Wedding Guests and Villagers Exchange Blows with Sticks

Ayodhya News: डांस के दौरान विवाद, बराती व ग्रामीणों के बीच चले लाठी-डंडे

Sat, 09 May 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 09 May 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Clash Erupts During Dance Performance; Wedding Guests and Villagers Exchange Blows with Sticks
मवई। पटरंगा थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। घटना में दूल्हे के पिता सहित छह लोग घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले।
विज्ञापन


मवई गांव निवासी कमलेश कुमार रावत अपने पुत्र राजेश की बरात लेकर लोनियनपुरवा गांव पहुंचे थे। द्वार पूजा से पहले बारात डीजे के साथ दरवाजे की ओर बढ़ रही थी, तभी गांव का सूरज कुमार कुछ युवकों के साथ बरातियों के बीच डांस करने लगा। बरातियों के मना करने पर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट में सूरज कुमार घायल हो गया। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान पुत्र आदर्श यादव, विकास चौहान समेत कई युवक मौके पर पहुंचे और दूल्हे के पिता कमलेश कुमार, भाई प्रवेश व दुर्गेश पर हमला कर दिया। हमले में दुर्गेश का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। बीच-बचाव में अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से आदर्श यादव, सूरज कुमार व विकास चौहान भी घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed