{"_id":"69bd8e688f8e79bb8700f0fb","slug":"children-pledge-to-plant-trees-to-protect-sparrows-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-145472-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गौरैया संरक्षण के लिए बच्चों ने लिया संकल्प, लगाएं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गौरैया संरक्षण के लिए बच्चों ने लिया संकल्प, लगाएं पौधे
Fri, 20 Mar 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर, हैरिंगटनगंज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और स्थानीय लोगों में गौरैया के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पाराताजपुर इको क्लब के प्रभारी अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने बताया कि गौरैया की संख्या लगातार घटती जा रही है। उन्होंने इसके पीछे बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और आधुनिक निर्माण शैली को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाने में योगदान दें। इस अवसर पर छात्रों ने गौरैया संरक्षण को लेकर आकर्षक पोस्टर बनाए, जागरूकता नारे लगाए और भाषण प्रस्तुत कर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अपने घरों के आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने तथा उनके लिए सुरक्षित घोंसले बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश, सुषमा तिवारी, अवधेश कुमार देवमणि, बिन्दू, अनुदेशक अनंतराम एवं रामदेव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।