फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief priest Acharya Satyendra Das suffers brain stroke, condition critical

Ayodhya News: मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन स्ट्रोक, हालत गंभीर

Mon, 03 Feb 2025 05:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Feb 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Chief priest Acharya Satyendra Das suffers brain stroke, condition critical
अयोध्या। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (87) को ब्रेन स्ट्रेाक के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। रविवार की देर रात मुख्य पुजारी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दर्शननगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल हर्षण संस्थान ले जाया गया, हालत में सुधार न होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




पीजीआई की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत बहुत गंभीर है। मौजूदा समय में उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती किया गया हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हैं। उनकी हालत गंभीर है। वे फिलहाल स्थिर हैं और।
विज्ञापन


आचार्य सत्येंद्र दास एक मार्च 1992 से रामलला की सेवा में है। वे बाबरी विध्वंस से लेकर मंदिर निर्माण तक की यात्रा के साक्षी भी हैं। टेंट से लेकर भव्य महल में रामलला की सेवा करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उनके शिष्य व राम मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पूजा-अर्चना करने वाले आचार्य सत्येंद्र दास की तबियत बिगड़ने से मंदिर प्रशासन और उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed