फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister Yogi Adityanath honored Anganwadi workers in Ayodhya.

यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को 6 हजार मिलेगा मानदेय, सीएम योगी ने किया एलान

Tue, 08 Sep 2026 04:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 08 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अयोध्या के हालात बदले वैसे ही बीते नौ साल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भी हालात बदले।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath honored Anganwadi workers in Ayodhya.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनका मानदेय बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक आठ हजार रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढ़ाकर 12 हजार किया जाएगा। वहीं, सहायिकाओं को 4 हजार की जगह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे और केंद्र से भेजा गया पैसा सपा सरकार के लोग डकार जाते थे। हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके काम को बीते नौ साल में व्यवस्थित रूप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मैनपुरी के सीओ की मूंछों पर अखिलेश का तंज, बोले- उसकी मूंछें छोटी थीं; भाजपा वाले 'बहरूपिया' हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: ‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’, योगी ने गिनाई सूबे की ‘बदलती तस्वीर’


सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोगों ने अयोध्या के विकास का विरोध किया। यहां न बिजली थी न ही सड़कें। पर अब अयोध्या सोलर सिटी बन गई है। अयोध्या में अब विकास हो रहा है। पहले दो तीन घंटे ही बिजली आती थी अब अयोध्या रोशन हो गई है। उन्होंने कहा कि जैसे बीते नौ साल में अयोध्या के हालात बदले वैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हालात में सुधार हुआ।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। अयोध्या में विकास का विरोध किया लेकिन अयोध्या फिर भी विकसित हुई क्योंकि विकास करने के लिए इच्छाशक्ति चाहिए। अब अयोध्या में देश दुनिया के लोग आकर दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed