{"_id":"6a946b805f1ce1e807031aaa","slug":"changes-to-the-deed-and-bylaws-will-be-deliberated-upon-at-the-trust-meeting-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157597-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रस्ट की बैठक में डीड और नियमावली में बदलाव पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रस्ट की बैठक में डीड और नियमावली में बदलाव पर होगा मंथन
Sun, 30 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक दो सितंबर को मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें ट्रस्ट डीड और न्यास नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर भी न्यासी विचार करेंगे।
ट्रस्ट की ओर से जारी बैठक के एजेंडे में कुल 10 विषय शामिल हैं। बैठक दोपहर तीन बजे होगी। हालांकि, ट्रस्ट में रिक्त पदों पर सीधे नियुक्ति या चयन का कोई अलग प्रस्ताव एजेंडे में नहीं है। सीईओ के चयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर चर्चा और निर्णय का विषय जरूर शामिल किया गया है।
ट्रस्ट डीड और न्यास नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव महासचिव की ओर से रखा जाएगा। ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्था और जिम्मेदारियों को देखते हुए किन प्रावधानों में बदलाव किया जाना है, इस पर बैठक में चर्चा होगी। संशोधन को लेकर अंतिम निर्णय भी बैठक में लिया जा सकता है। सीईओ के चयन के लिए पहले गठित समिति की रिपोर्ट भी न्यासियों के सामने रखी जाएगी। रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सीईओ के चयन की आगे की प्रक्रिया तय की जा सकती है।
विज्ञापन
एसआईटी जांच और सुप्रीम कोर्ट की पीआईएल भी एजेंडे में
चढ़ावा चोरी मामले में चल रही एसआईटी जांच की प्रगति की जानकारी भी न्यासियों को दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में लंबित जनहित याचिका की अद्यतन स्थिति भी बैठक में रखी जाएगी। महासचिव दोनों मामलों से जुड़ी अब तक की जानकारी साझा करेंगे। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा परीक्षित आय-व्यय पत्रक और तुलन पत्रक के अनुमोदन का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा धार्मिक, वित्त, प्रबंधन और निर्माण समितियों की ओर से लिए गए निर्णयों की प्रस्तुति और अनुमोदन होगा। राम मंदिर के लिए स्थानीय सुरक्षा समन्वय समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया है। यह समिति महासचिव की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। वहीं, ट्रस्ट के प्रेस प्रवक्ता के चयन का मामला अभी लंबित है और इसे अलग से एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है।