{"_id":"68f8f17dad0aa56ac9061407","slug":"change-in-the-timing-of-darshan-and-aarti-of-ramlala-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-136936-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव
Wed, 22 Oct 2025 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन के समय में बदलाव कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन होंगे। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर का पट बंद रहेगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला के दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, अब वह 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की शृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे से शुरू होता है, वह अब सुबह सात बजे से शुरू होगा। दोपहर 12 बजे रामलला को भोग अर्पित किया जाएगा। इस दौरान दोपहर 12 से एक बजे तक दर्शन बंद रहेगा।
रामलला की संध्या आरती शाम सात बजे ही होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक दर्शन प्राप्त होंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती के साथ मंदिर बंद कर दिया जाएगा। डॉ. मिश्र ने बताया कि नई समय सारिणी बृहस्पतिवार से लागू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव से लगातार राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। छोटी दीपावली व दीपावली पर राम मंदिर में डेढ़ -डेढ़ लाख दीप जलाए गए। दीपावली के दिन रामलला को पीतांबर शुभ वस्त्र धारण कराया गया। यह गुजरात के प्रसिद्ध पटोला वस्त्र से निर्मित था। दो दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है।
विज्ञापन
आज से नई समय सारिणी लागू
सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती
सुबह 6:30 बजे- शृंगार आरती- दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
सुबह 07:00 बजे- दर्शन प्रारंभ
दोपहर 12:00 बजे- भोग आरती- डी-वन से प्रवेश बंद
दोपहर 12:30 से 01 बजे तक पट बंद रहेगा।
दोपहर 01:00 बजे- दर्शन प्रारंभ
रात 09:00 बजे- डी-एक से प्रवेश बंद
रात 9:15 बजे- दर्शन समाप्त
रात 9:30 बजे- शयन आरती- आरती के बाद कपाट बंद