फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Champat Rai visits seers following Ram Mandir donation theft controversy

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी विवाद के बाद संतों की चौखट पर चंपत राय, विश्वास बहाली और समन्वय की कोशिश का अभियान

Fri, 07 Aug 2026 09:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद चंपत राय संतों की चौखट पर पहुंच रहे हैं। वह विभिन्न समाज और परंपराओं से जुड़े मंदिरों में पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात कर रहे हैं। राम मंदिर व्यवस्था को लेकर विश्वास बहाली और समन्वय की कोशिश का अभियान के रूप में इसे देखा जा रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Champat Rai visits seers following Ram Mandir donation theft controversy
कबीर मंदिर में साधु-संतों से मिलने पहुंचे चंपत राय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद चंपत राय ने रामनगरी के साधु-संतों से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह अलग-अलग समाज और जातीय समूहों से जुड़े मंदिरों में पहुंचकर संतों से मुलाकात कर रहे हैं। इस पहल को धार्मिक संवाद के साथ-साथ संत समाज के बीच विश्वास और समन्वय मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


राम मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल रहे चंपत राय की संतों से यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब मंदिर व्यवस्था और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ सवाल उठे हैं। वे स्वयं एसआईटी की जांच का सामना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि संतों से सीधा संवाद करके ट्रस्ट यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि राम मंदिर केवल एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे संत समाज और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन

संत समाज को साथ लेकर चलने की पहल

अयोध्या की धार्मिक और सामाजिक संरचना में साधु-संतों की भूमिका हमेशा प्रभावशाली रही है। संतों की बात समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचती है। ऐसे में चंपत राय का विभिन्न परंपराओं और समाजों के मंदिरों में जाना संत समाज को साथ लेकर चलने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। वे अब तक जायसवाल मंदिर, धोबी मंदिर, कबीर मंदिर सहित विभिन्न परंपरा के मंदिरों में जाकर संतों से मुलाकात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतों के बीच भरोसा कायम रखना ट्रस्ट के लिए अहम

यह संपर्क अभियान इस बात का संकेत भी माना जा रहा है कि ट्रस्ट मंदिर से जुड़े विषयों पर संतों की राय और सहभागिता को महत्व दे रहा है। चढ़ावा व्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बाद संतों के बीच भरोसा कायम रखना ट्रस्ट के लिए अहम माना जा रहा है। 



संघ से जुड़े महंत जयराम दास कहते हैं कि राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से अयोध्या में संत समाज की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में चंपत राय का संत संपर्क अभियान आने वाले समय में राम मंदिर व्यवस्था को लेकर संतों और श्रद्धालुओं के बीच धारणा निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed