फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CDS Lieutenant General Anil Chauhan visited Ram Lalla

Ayodhya News: सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने किए रामलला के दर्शन

Tue, 02 Dec 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 02 Dec 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
CDS Lieutenant General Anil Chauhan visited Ram Lalla
अयोध्या। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वह रामलला की मंगला आरती में शामिल हुए और रामलला की आरती उतारी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीडीएस का काफिला राम मंदिर परिसर पहुंचा। वहां उन्होंने प्रथम अराध्य भगवान श्रीराम के विग्रह का दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया और विशेष पूजा संपन्न कराई। दर्शन के बाद सीडीएस ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर की प्रगति और व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। मंदिर प्रशासन ने उन्हें मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और आगामी योजनाओं की रूपरेखा से अवगत कराया। राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सीडीएस सूर्य कुंड मंदिर भी पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर की भव्यता देखी। सीडीएस के साथ डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed