फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case will be filed against the accused of embezzling money in the name of providing jobs

Ayodhya News: नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोपियों पर दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 09 Oct 2025 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against the accused of embezzling money in the name of providing jobs
अयोध्या। भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पांच लाख रुपये हड़पने व फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। यह आदेश अपर सिविल जज (सी.डि.) द्वितीय/एसीजेएम स्वर्ण माला सिंह ने पीड़िता की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद पारित किया है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र के अनुसार थाना क्षेत्र महाराजगंज के अमौनी निवासिनी ऊषा देवी का बेटा दीपक बेरोजगार था। विवेक शुक्ला ने भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। ऊषा ने अपना खेत गिरवी रखकर विवेक के खाते में रुपये जमा कराए। विवेक व उसकी बहन रिया शुक्ला, कथित डीआरएम रेलवे एपी सिंह व अरविंद ने मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करा दिया। उनके पुत्र की विभागीय परीक्षा भी कराई गई। कूट रचित परीक्षा फल भी घोषित कराया गया, लेकिन नौकरी नहीं मिली तो छानबीन कराई गई।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों से जानकारी मिली कि जारी किया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। पीड़िता ने नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला आयोग सहित कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके एक सप्ताह में सूचना देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed