फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case registered against eight people for assault

Ayodhya News: मारपीट करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight people for assault
मवई। अयोध्या पटरंगा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक ही गांव के आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राम गेरोंढा के मो़ समीर पुत्र सफीर ग्राम वाजिदपुर से नमाज पढ़ कर अपने दोस्त गौस मोहम्मद ,नूर मोहम्मद के साथ वापस आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में बल्ली हटाने की बात को लेकर गांव के अरबाज,अनस,कामिल,रज्जू विवाद करने लगे तथा लाठी डंडों से तीनों लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम वाजिदपुर की बुशरा बानों पत्नी शमशेद ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गेरोंढा के समीर घोड़ा लेकर दरवाजे से जा रहे थे। जब दरवाजे पर पहुंचे तो कहा कि रास्ता बहुत खराब है इसे बनवाओ।
विज्ञापन


इसके बाद गालियां देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो गेरोंढा के नूर मो़ शाकिब, गौस मो़ लाठी डंडों के साथ आ गए और पुत्री अक्सा बानों को लाठी-डंडों और ईंट पत्थर मार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के विरुद्घ धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed