फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Candidates are getting worried due to repeated postponement of exams

Ayodhya News: बार-बार टल रही परीक्षा से परेशान हो रहे अभ्यर्थी

Sun, 16 Feb 2025 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Candidates are getting worried due to repeated postponement of exams
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बार-बार एलएलबी की परीक्षा टलने से अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। ठीक समय पर परीक्षा न होने से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। फरवरी में एलएलबी परीक्षा का दो बार स्थगित हो चुकी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि विवि की एलएलबी की परीक्षा में काफी बड़ी संख्या में दूसरे जिले के छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। परीक्षा के बार-बार टलने से उनका अधिकांश समय आने -जाने में बर्बाद हो रहा है। इससे पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अयोध्या में भीड़ के चलते जगह-जगह डायवर्जन किया गया है। इस कारण अयोध्या पहुंचने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। परीक्षाओं के टलने से कई छात्र तो तैयारी करना ही छोड़ देते हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षाओं को बार-बार टाला न जाए और उन्हें समय पर आयोजित किया जाए।
विज्ञापन


परीक्षा टलने पर क्या बोले छात्र?
अंबेडकरनगर से एलएलबी की परीक्षा देने आए राजकुमार ने कहा कि बार-बार पेपर टालने से अन्य परीक्षाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। आगे टीजीटी और पीजीटी का पेपर होना है। समझ में नही आ रहा किस परीक्षा की तैयारी पहले की जाए। कहा कि एलएलबी परीक्षा को कराने की अगली तारीख एक मार्च से प्रस्तावित है लेकिन अयोध्या में भीड़ को देखते हुए इस बार भी पेपर होने की संभावना बहुत कम दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से परीक्षा देने आए चंद्रिका का कहना है कि पेपर को टालने की सूचना समय से मिल जाए तो आने जाने की समस्या से बचा जा सकता है। भारी भीड़ के चलते इस समय अयोध्या आने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एलएलबी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभिनव सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कई प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होना है। अब ऐसे में एलएलबी की परीक्षा टलने से ठीक ढंग से पढ़ाई नही हो पा रही है।

अवध विवि में एलएलबी की परीक्षा को प्रशासनिक अनुरोध के चलते दो बार स्थगित किया जा चुका है। विवि ने एलएलबी की परीक्षा की नई तिथि एक मार्च घोषित की है। इसको विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed