फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bulldozer will be run on illegal properties of accused in case of murder by crushing with Thar in Ayodhya

थार से कुचलकर हत्याएं: आरोपी की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, पैसे के दम पर पाल रखे थे गुर्गे

Mon, 10 Feb 2025 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

अयोध्या में थार से कुचलकर हत्याओं के मामले में आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। आरोपी ने पैसे के दम पर गुर्गे पाल रखे थे। ये अनैतिक कृत्यों में उसके मददगार बनते थे। आठ-नौ साल में ही आरोपी अर्पित ने सट्टेबाजी से अकूत संपत्तियां अर्जित की हैं। 

विज्ञापन
Bulldozer will be run on illegal properties of accused in case of murder by crushing with Thar in Ayodhya
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के अयोध्या में कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनबीरपुर में थार से कुचलकर हुई हत्याओं के आरोपी अर्पित दुबे की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है। सट्टेबाजी के बल पर अर्जित की गईं अकूत संपत्तियों का ब्यौरा पुलिस खंगाल रही है। उसके बैंक खातों का भी विवरण जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार बनबीरपुर निवासी कप्तान सिंह उर्फ रवींद्र व आलोक सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी अर्पित दुबे के पिता कचहरी में मुंशी हैं। सामान्य परिवार में जन्में अर्पित को शुरू से ही आलीशान जिंदगी गुजारने का शौक था। कम समय में तरक्की की चाह में उसने गलत रास्ते को हमराह चुना और सट्टेबाजी की काली दुनिया में एंट्री की। इसके दम पर वह लगभग आठ-नौ साल में ही अकूत संपत्तियों का मालिक हो गया।

विज्ञापन

सट्टेबाजी से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हुए

पैसों के दम पर उसने गांव के बाहर कई गुर्गे पाल रखे थे, जिन्हें उससे मोटी रकम मिलती थी। इन्हीं गुर्गों के सहारे वह सट्टे में काफी कुछ गंवाने वालों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनों पर भी नजर रखता था। कम समय में अकूत संपत्तियां अर्जित करने के साथ ही उसका रौब और रुतबा बढ़ता गया और गांव के लोगों से तनातनी रहती थी। इस बीच उसके ऊपर सट्टेबाजी से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अपराध जगत से काली कमाई करके उसने थार खरीदी थी। इसके अलावा उसके पास चार पहिया दो अन्य वाहन भी होने का दावा किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कैंट पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपराध जगत से काफी संपत्ति बनाई है। 

संपत्तियों का आंकलन किया जाएगा

आरोप पत्र दाखिल करने के बाद गैंगेस्टर की कार्यवाही के दौरान समस्त संपत्तियों का आंकलन किया जाएगा। फिलहाल आरोपी के पास एक मकान व दो अन्य कार के अलावा कीमती जमीनें होने की भी जानकारी मिली है। वहीं, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की अवैध संपत्तियों पर निश्चित तौर से बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए सारी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed