{"_id":"67d6f91858918de1d109978d","slug":"brutality-with-a-young-man-who-went-to-saudi-for-a-job-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-126292-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सऊदी नौकरी करने गए युवक से बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सऊदी नौकरी करने गए युवक से बर्बरता
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। रुदौली विधानसभा के ग्रामसभा बड़ेला के ग्राम सुखनंदन पुरवा के युवक अमित यादव (20) के साथ सऊदी अरब में बर्बरता की गईं। युवक के शरीर को गर्म लोहे से जलाया गया, युवक की हालत गंभीर है।
अमित यादव पुत्र अशोक यादव के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से सऊदी कमाने गया था। घर वालों ने बताया कि सऊदी भिजवाने वाले जौनपुर के एजेंट बृजभान और सऊदी में रह रहे जौनपुर के एजेंट खुर्शीद अहमद ने पीड़ित युवक अमित यादव को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। जब अमित एजेंट के झांसे में आकर सऊदी पहुंचा, तो बात ठीक इसके विपरीत निकली। अमित यादव को गाड़ी चलाने का काम न देकर बकरी चराने का काम सौंपा गया। मालिक अमित की रोजाना पिटाई करता था। अमित के शरीर पर लोहे के रॉड को आग में जलाकर मारते थे। अमित के शरीर पर घाव और गहरे निशान हैं ।
मालिक ने अमित यादव के हाथ के नाखून में लोहे की पतली कीलें भी ठोक दी थी। मालिक को लगा कि अब ये युवक ज्यादा दिन जीवित नहीं रह पाएगा तो उसे बगैर किसी से बताए इंडिया भेज दिया। जब घर वालों को आने की सूचना मिली तो अचंभित हो गए और जब युवक की स्थिति को देखा तो घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीड़ित युवक के साथी ने बताया कि मालिक ने अमित यादव को जहर भी दे दिया था लेकिन किसी तरह बच गया।