फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brij Bhushan sharan singh took jibe at SP MP ramjilal suman statement on Waqf Bill

UP News: वक्फ विधेयक को लेकर सपा सांसद के बयान पर बृजभूषण ने कसा तंज, बोले- न नौ मन तेल होगा...न राधा नाचेगी

Mon, 14 Apr 2025 09:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 09:10 PM IST
सार

वक्फ विधेयक को लेकर दिए सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी पर कहा कि किसी की हिम्मत नहीं है जो हमला कर सके। 

विज्ञापन
Brij Bhushan sharan singh took jibe at SP MP ramjilal suman statement on Waqf Bill
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में सोमवार को भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल के बयानों सहित कई मुद्दों पर सपा को घेरा। साथ ही कहा कि राम मंदिर में हमला करने की किसी में हिम्मत नहीं है। 

विज्ञापन


सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान 'सपा की सरकार आने पर वक्फ कानून को वापस ले लिया जाएगा' पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। जिस पार्टी के सांसद यह बात कह रहे हैं, वह कभी केंद्र में आ ही नहीं सकती। यह केंद्र का कानून है। केंद्र सरकार ने इस कानून को बहुमत से बनाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: सीएम योगी बोले कानून का शासन, आपको वचन दिया है तो पालन भी करेंगे; सरकार लेगी निवेश की गारंटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले पर बृजभूषण ने कहा कि कुछ गलत बयानबाजी हो गई है। लोगों में आक्रोश है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। राम मंदिर को बम से उड़ाने की मेल के माध्यम से दी गई धमकी पर कहा कि किसी की हैसियत नहीं है कि वह हमला कर सके। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए कांड को लेकर बृजभूषण ने कहा कि यह वोट की राजनीति है और कुछ नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed