फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brij Bhushan Sharan Singh said today Muslims are old Hindus govt should not provide security to Maulana Kausar

UP: आज के मुस्लिम पुराने हिंदू..., बृजभूषण शरण सिंह बोले- मौलाना कौसर हयात जैसे लोगों को सुरक्षा ना दे सरकार

Wed, 26 Mar 2025 01:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज के मुस्लिम पुराने हिंदू हैं। सरकार को मौलाना कौसर हयात जैसे लोगों को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। अयोध्या के लिए चैत्र रामनवमी का पर्व उल्लास भरा होता है। इस दौरान रामनगरी में अच्छा माहौल बना रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh said today Muslims are old Hindus govt should not provide security to Maulana Kausar
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में बुधवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने रामनवमी को लेकर बयान दिया है। कहा कि अयोध्या के लिए चैत्र रामनवमी महत्वपूर्ण पर्व है। यह लाखों वर्षों की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी आते हैं। पिछले वर्ष कुछ ऐसा माहौल बनाया गया था कि लोग ना आएं। इसकी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने व्यवस्था में लगे लोगों से अपील की है कि इस वर्ष ऐसा कुछ माहौल ना बन पाए, जिससे कम श्रद्धालु रामनगरी आएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संभल में खुदाई को लेकर दिए बयान पर बृजभूषण शरण सिंह बचते नजर आए। मोदी सरकार द्वारा ईद के मौके पर मुस्लिमों को किट वितरित करने पर कहा कि प्रधानमंत्री को पता है कि आज के मुस्लिम पुराने हिंदू हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो फैसला लिया है वह सोच समझकर लिया होगा। हम मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। मौलाना कौसर हयात के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ऐसे बयानों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ऐसे लोगों को सरकार सुरक्षा ना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed