फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bolero runs over farmers' union general secretary's daughter; murder alleged

Ayodhya News: बोलेरो ने किसान यूनियन के महासचिव की बेटी को रौंदा, हत्या का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bolero runs over farmers' union general secretary's daughter; murder alleged
फोटो 39-मृतका गीता की फाइल फोटो
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के पाराखानी सैदखानपुर गांव में मंगलवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 25 वर्षीय गीता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। युवती की चार दिसंबर को शादी तय थी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला महासचिव सोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गीता घर से खेत जा रही थी। इसी दौरान अघियारी गांव निवासी मंगला प्रसाद उर्फ बेचूलाल की बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सोहनलाल का आरोप है कि पहली टक्कर के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि गीता को बचने का मौका न मिले, इस उद्देश्य से उस पर दोबारा वाहन चढ़ा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बोलेरो में जयराजपुर मठिया गांव निवासी अजय गिरि भी सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल गीता को तत्काल दर्शननगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गीता की मौत से परिवार में मातम छा गया। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पिता ने चालक, वाहन में सवार व्यक्ति और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

खंडासा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवती की मौत हुई है। परिजनों ने चालक पर दोबारा वाहन चढ़ाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed