{"_id":"6acfc3403fec883ccc07f98f","slug":"body-of-tile-worker-found-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1967455-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: टाइल्स कारीगर का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: टाइल्स कारीगर का मिला शव, हत्या की आशंका
Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर क्षेत्र में बुधवार सुबह 27 वर्षीय टाइल्स कारीगर मनोज कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मूल रूप से महराजगंज का रहने वाला मनोज पिछले दो वर्षों से देवकाली में किराये के कमरे में रह रहा था। उसके कान, जबड़े और गले पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार, मनोज मंगलवार शाम करीब छह बजे कमरे से निकला था। वह घटना वाले दिन दोपहर तीन से साढ़े तीन बजे तक टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। बुधवार सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच किशुनदासपुर के पास उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों की प्रकृति और मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद