UP News: सरयू नदी में उतराता मिला एसआई का शव, पांच फरवरी से थे लापता; बस्ती जिले में प्रभारी थानाध्यक्ष थे
अयोध्या में सरयू नदी में एसआई का शव उतराता मिला। वह पांच फरवरी से लापता थे। बस्ती जिले के परसरामपुर थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में रविवार की देर शाम अयोध्या कोतवाली क्षेत्र और बस्ती जिले की सीमा पर सरयू नदी में एक उप निरीक्षक का शव उतारता हुआ मिला। इनकी पहचान बस्ती जिले के परशरामपुर थाने में तैनात एसआई अजय गौड़ के रूप में हुई। यह पांच फरवरी से लापता थे। तब से तलाश की जा रही थी।
नाविकों ने नयाघाट से दशरथ समाधि स्थल की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास नदी में शव उतराता देखा। नाविक की सूचना पर कोतवाली और जल पुलिस की टीम पहुंची। रेस्क्यू करके शव को तिहुरा माझा के पास से बाहर निकलवाया गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने बस्ती जिले की पुलिस को भी सूचित किया।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाल पंकज सिंह, दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक आदि मौके पर गए और छानबीन शुरू की। बताया गया कि अजय गौड़ वर्तमान में प्रभारी थानाध्यक्ष थे। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाले बताए गए हैं।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल को लेकर अभी संदेह है। यदि बस्ती जिले की सीमा में शव मिला होगा तो वहां की पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। अन्यथा जिले की पुलिस पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई के लिए तैयार है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.