फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   body of 12th class student was found hanging from noose in Ayodhya police is investigating

UP News: फंदे से लटकता मिला 12वीं की छात्रा का शव, घरवालों ने देखा तो चीख उठे; पुलिस कर रही जांच

Fri, 29 Nov 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 04:35 PM IST
सार

अयोध्या में 12वीं की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो चीठ उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of 12th class student was found hanging from noose in Ayodhya police is investigating
छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में गुरुवार की रात 12वीं की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो चीख उठे। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरक्षण करके जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन


घटना इनायत नगर थाना के अस्थना पूरे गोरवा गांव की है। गांव निवासी राम अभिलाख यादव की बेटी कमलेश (17) का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से शव लटकता मिला है। किशोरी देव इंटर कॉलेज तरौली में कक्षा 12 की छात्रा है। 

विज्ञापन

छत की बल्ली में फंदे के सहारे लटकी मिली

परिजन का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात को भोजन करने के बाद रोज की तरह सभी अपने कमरे में सोने चले गए। किशोरी अपनी मां के पास रात में सोई थी। सुबह जब मां नींद से जागी तो देखा बेटी उनके साथ विस्तर पर नहीं है। खोजते-खोजते कमरे में पहुंची तो देखा बेटी कमरे में बल्ली से फंदे के सहारे लटकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मां की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार व आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। थाने के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह व रवींद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed