फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP's outreach campaign for the intelligentsia in Ayodhya; achievements of 12 years highlighted

Ayodhya News: अयोध्या में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान, 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Sat, 13 Jun 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jun 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
BJP's outreach campaign for the intelligentsia in Ayodhya; achievements of 12 years highlighted
प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान में संतों से मिलते विधायक।
अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने महानगर क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान शुरू किया है। शनिवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित कई नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों से संपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। अभियान का लक्ष्य महानगर क्षेत्र के 500 प्रबुद्ध नागरिकों तक पहुंचना है। इसके तहत जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि 50-50 लोगों से मिलेंगे। पार्टी पदाधिकारी 10-10 लोगों से संपर्क करेंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संत-महंतों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और चिकित्सकों से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभियान के तहत रविवार को पूरा बाजार के रसूलाबाद में विधायक की अध्यक्षता में जनचौपाल होगी। बाल्दा में महापौर की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन चौपालों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनेंगे। वे उनके समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed