फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP has stood on the strength of ideology and organization: Bhupendra

विचारधारा और संगठन के बल पर खड़ी हुई है भाजपा :भूपेंद्र

Sat, 30 Aug 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP has stood on the strength of ideology and organization: Bhupendra
14-आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की प्रशिक्षण कार्यशाला में मौज
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार शाम शुरू हुई। कार्यशाला में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की विधानसभा पथरदेवा देवरिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि विचारधारा और संगठन के बल पर खड़ी हुई पार्टी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना का आधार सेवा, संगठन और राष्ट्रहित रहा है। हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि पार्टी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और इसी आधार पर हम समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचा रहे हैं। शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने एकात्म मानववाद विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दूसरे दिन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय बहादुर दूबे, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, आईटी प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल, प्रदेश महामंत्री संजय राय ने संबोधित किया। रविवार को कार्यशाला का समापन होगा। समापन सत्र को प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सहकारिता मंत्री जीपीएम राठौर संबोधित करेंगें। कार्यशाला के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष देवरिया भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed