{"_id":"6adcf0e815743b6295066bc7","slug":"bjp-gathered-feedback-on-seat-contenders-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1981123-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीट के दावेदारों पर भाजपा ने लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीट के दावेदारों पर भाजपा ने लिया फीडबैक
Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
21- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट पर साथ-साथ मौजूद अभय व खब्बू- संवाद
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने विधानसभा सीट को लेकर संगठनात्मक स्तर पर फीडबैक जुटाने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
सूत्रों के मुताबिक संभावित प्रत्याशियों की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई गई। इसमें दावेदारी कर रहे नेताओं की संगठन में सक्रियता, स्थानीय स्तर पर उनकी स्थिति और उनके बारे में मिल रहे फीडबैक का आकलन किए जाने की चर्चा है। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक में टिकट के दावेदारों पर चर्चा होने से इन्कार किया है।
दावेदारों की गैरमौजूदगी में संगठन से ली गई जानकारी
बैठक की खास बात यह रही कि टिकट के संभावित दावेदारों को इससे दूर रखा गया। मौजूदा विधायक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। ऐसे में चर्चा है कि संभावित प्रत्याशियों को सीधे बुलाने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति समझने की कोशिश की गई। सूत्रों के अनुसार, इस तरह के फीडबैक में स्थानीय स्तर पर नेताओं की सक्रियता, संगठन के साथ उनके तालमेल और चुनावी तैयारियों में उनकी भूमिका जैसे पहलुओं की जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन
टिकट पर फैसला नहीं
भाजपा की ओर से बैठक में किसी संभावित प्रत्याशी के नाम पर विचार या टिकट को लेकर निर्णय किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इस बैठक को टिकट वितरण की औपचारिक प्रक्रिया के बजाय चुनाव से पहले संगठन की स्थिति और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों का आकलन करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।