फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP councilor shot in Ayodhya; was talking to a colleague when he opened fire; critical

यूपी : अयोध्या में पूर्व भाजपा पार्षद को गोली मारी, साथी से कर रहे थे बात...तभी किया फायर; गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 09:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 09:49 PM IST
सार

अयोध्या में बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर भाजपा पार्षद आलोक सिंह को गोली मार दी गई।

विज्ञापन
BJP councilor shot in Ayodhya; was talking to a colleague when he opened fire; critical
पूर्व पार्षद जिसको गोली मारी गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

अयोध्या में बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर भाजपा पार्षद को गोली मार दी गई। रामघाट चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उसे श्रीराम चिकित्सालय भेजा गया, जहां से मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर उपजा विवाद सामने आया है।

रामघाट चौराहा निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद आलोक सिंह (30) घर के पास ही एसयूवी से कुछ लोगों के साथ खड़े थे। इस बीच बाइक सवार दो लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाते हुए वह भागने लगे तो उन्हें दौड़ाकर गोली मारी गई, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर उनके साथियों से ही विवाद सामने आया है। इसे लेकर उनके बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में युवक का इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गोली मारने वाले साथी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed