फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP city unit president's WhatsApp hacked; attempt made to solicit money from acquaintances.

Ayodhya News: भाजपा महानगर अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से रुपये मांगने का प्रयास

Tue, 25 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP city unit president's WhatsApp hacked; attempt made to solicit money from acquaintances.
अयोध्या। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का व्हाट्सएप मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। इसके बाद हैकर ने उनके परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों को फोन कर रुपये की मांग शुरू कर दी। मामले की जानकारी होने पर कमलेश श्रीवास्तव ने तुरंत सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से लोगों को इसकी सूचना दी और किसी भी तरह के लेनदेन से बचने की अपील की।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार दिन में उनका फोन हैक हुआ। उन्होंने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से रुपये मांगने वाले किसी भी संदेश या फोन पर भरोसा न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed